Friday, 16 October 2009

chlo deep jalayen

he maa!!! is deepawli par mere desh ka hae kona roshan ho jaay ,bhukh ki mritu ho jaay ,samriddhi ki jay ho jaay ,khushi foole fale lakshmi mere hindustaan me bas jaay ।chalo ek diya jalayen -alakshmi ko bhagaane ke liye .
हमारे देश में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूम धाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है । हमारे वेदों में और अन्य ग्रंथो में इसका उल्लेख मिलता है । इस पर्व पर दरिद्रता का नाश और धन लक्ष्मी का आगमन हो इसलिए इस दिन श्री गणेश ,माँ लक्ष्मी और श्री कुबेर की पूजा की जाती है ।
इस पर्व पर पटाखे भी चलाये जाते हैं और हर साल आग भी लगती है दुःख की बात यह है की करोडों के पटाखे जला दिए जाते हैं और दूसरी और ऐसे भी लोग हैं जो बुनियादी जरूरतों से जूझ रहे होते है । हमारे देश के बुद्धि जीवियों को सोचना चाहिए । पहले उनके मुख में निवाला दे जो भूखे है । खाए -अघाये लोग पटाखे जला कर दोहरा नुक्सान करते है । पैसा तो बेकार करते ही हैं उस पर प्रदूषण भी बढाते हैं ।
यह दिन शुभता को बढाए ,हमारे देश में उस दिन सब को खुशी मिले ,कोई मनुष्य भूखा न रह जाय हम हर दीप के साथ एक कोना रोशन करे इस संकल्प के साथ दीपावली मनाये तो हमारा भारत हंसेगा ,हम सब खुश रहेंगे और उत्सव पर्व मनाएंगे । तभी तो होगी शुभ दीपावली !!!

No comments: